JSSC Matric Level New Syllabus 2026 & Exam Pattern Changed: अब दो चरणों में होगी परीक्षा | Download PDF

JSSC Matric Level New Syllabus 2026: जोहर दोस्तों, आशा करते हैं आप सभी अच्छे ही होंगे। आज मैं आप सभी के बिच JSSC मैट्रिक स्तर की सभी परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा की नया सिलेबस के बारे चर्चा करूँगा। झारखण्ड में सरकरी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी अपडेट आया है। अगर आप परीक्षा की तैयारी पुराने पैटर्न पर कर रहे हे, तो रुक जाइए! JSSC ने एक बड़ा ‘Surprise’ दिया है। अब पुरानी किताबों से काम नहीं चलेगा।

झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली मैट्रिक (10वीं) स्तरीय सभी परीक्षाओं के लिए एक बहुत बड़ी अपडेट है। झारखण्ड सरकार ने परीक्षा नियमावली में संशोधन करते हुए नया नोटिफिकेशन जारी किया है।

22 जनवरी 2026 को प्रकशित गजट के अनुसार, अब JSSC की मैट्रिक स्तरीय परीक्षाओं का पैटर्न पूरी तरह बदल दिया गया है। यदि आप JSSC पुलिस, कक्षपाल या अन्य 10वीं स्तरीय भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं, तो यह नया सिलेबस और पैटर्न जानना आपके लिए बहुत जरुरी है।

JSSC Matric Level New Syllabus 2026: Overview

Recruitment OrganizationJharkhand Staff Selection Commission (JSSC)
Exam NameJSSC 10th Level Competitive Exam
StatusSyllabus for PT Exams (गजट जारी)
गजट जारी होने की तिथि 22 जनवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in

✅ अब परीक्षा दो चरणों में होगी (Two-Stage Exam Process)

झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा (मैट्रिक स्तर) संचालन (संशोधन) नियमावली, 2025 के तहत सबसे बड़ा बदलाव चयन प्रक्रिया में किया है। पहले यह केवल एक चरण (मुख्य परीक्षा) में होती थी, लेकिन अब यह दो चरणों में आयोजित होगी:

  1. प्रारम्भिक परीक्षा (Preliminary Examination)
  2. मुख्य परीक्षा (Main Examination)

नोट: नए नियमों के अनुसार, यदि किसी भर्ती विज्ञापन में कुल आवेदनों की संख्या 50 हजार से काम होती है, तो प्रारम्भिक परीक्षा (PT) नहीं ली जाएगी। लेकिन अगर आवेदन 50 हजार से अधिक होता है, तो आयोग प्रारंभिक परीक्षा आयोजित कर सकता है।

JSSC Matric Level Preliminary Exam Pattern 2026

प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न पूरी तरह से वस्तुनिष्ठ (Objective) और बहुवैकल्पिक (MCQ) होगा। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य मुख्य परीक्षा के लिए गंभीर छात्रों की छंटनी करना है।

  • Total Questions: 120 प्रश्न
  • कुल समय: 2 घंटे
  • मार्किंग स्कीम: प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे।
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की कटौती की जाएगी।
  • भाषा: प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे।
  • नेगेटिव मार्किंग: ध्यान रखें PT में 1 नंबर कटने वाला है, इसलिए ‘तुक्का’ (Guess Work) लगाने से बचें।
Subject Questions
General Knowledge30
Jharkhand GK60
General Mathematics10
General Science10
Reasoning10
Total120

👉JSSC Matric Level Detailed Syllabus (विस्तृत पाठ्यक्रम)

(1) सामान्य अध्ययन (30 प्रश्न): इसमें वर्तमान घटनाओं (Current Affairs), भारत का इतिहास, भूगोल, पर्यावरण, स्वंतत्रता आंदोलन, भारतीय कृषि, और भारत के संविधान एवं पंचायती राज व्यवस्था से प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही झारखण्ड, भारत और पडोसी देशों से संबंधों पर विशेष रूप से प्रश्न पूछें जाएंगे।

(2) झारखण्ड सामान्य अध्ययन (Jharkhand GK) 60 प्रश्न: इसमें झारखण्ड के भूगोल, इतिहास, सभ्यता, संस्कृति, भाषा-साहित्य, स्थान, खान-खनिज, उद्योग और राष्ट्रीय आंदोलन में झारखण्ड के योगदान से जुड़े प्रश्न पूछा जाएगा। साथ ही राज्य की विकास योजनाएं और खेल-खिलाडी भी महत्वपूर्ण टॉपिक हैं।

(3) सामान्य गणित (10 प्रश्न): इसमें अंक गणित, प्राथमिक बीजगणित (Algebra), ज्यामिति (Geometry), सामान्य त्रिकोणमिति (Trigonometry) और क्षेत्रमिति (Mensuration) से प्रश्न पूछा जाएंगे। (Maths से डरे नहीं: सिलेबस में सिर्फ 10वीं स्तर का गणित है। अगर आपका गणित कमजोर भी है, तो आप ‘Jharkhand GK’ (60 प्रश्न) पर फोकस करके भरपाई कर सकते हैं।

(4) सामान्य विज्ञान (10 प्रश्न): इसमें दिन-प्रतिदिन के अवलोकन और अनुभव पर आधारित विज्ञान की सामान्य समझ से जुड़े प्रश्न होंगे। इसके लिए किसी विशेष वैज्ञानिक अध्ययन की आवश्यकता नहीं है।

(5) मानसिक क्षमता (10 प्रश्न): इसमें शाब्दिक और गैर-शाब्दिक (Verbal & Non-Verbal) दोनों प्रकार के प्रश्न होंगे। प्रमुख टॉपिक्स में सादृश्य, समानता एवं भिन्नता, स्थान कल्पना, समस्या समाधान, विश्लेषण और अंक गणितीय तर्क शक्ति शामिल हैं।

मुख्य परीक्षा के लिए चयन प्रक्रिया (Selection for Mains)

प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर एक मेघा सूचि (Merit List) तैयार की जाएगी। कुल रिक्तियों (Total Vacancies) का 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा।

👉Qualifying Marks

प्रारंभिक परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है, जो कोटिवार निम्नवत है:

  • UR / EWS: 40%
  • OBC (BC-1): 34%
  • OBC (BC-2): 36.5%
  • SC / ST / Female: 32%
  • आदिम जनजाति: 30%

”मेरी राय” (My Opinion): दोस्तों, मेरे अनुभव के अनुसार JSSC का यह फैसला छात्रों के हित में हो सकता है। पहले सिर्फ एक परीक्षा होने से कोई बार पेपर लीक या धांधली की खबरें आती थी और पढ़ने वाले छात्र पीछे रह जाते थे। दो चरणों के कारण अब भीड़ छंट जाएगी और केवल सीरियस तैयारी करने वाले छात्र ही मुख्य परीक्षा तक पोहचेंगे। हालांकि, 60 प्रश्न झारखण्ड gk से होने के कारन अब Jharkhand GK ही आपका रिजल्ट तय करेगा।

FAQs- JSSC Matric Level New Syllabus 2026

JSSC 10th Level (Matric) परीक्षा पैटर्न में क्या नया बदलाव हुआ है ?

Ans: झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग ने 2026 से परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। अब परीक्षा एक चरण के बजाय दो चरणों (प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा) में आयोजित होगी।

क्या JSSC मैट्रिक स्तर की सभी भर्तियों में प्रारंभिक परीक्षा (PT) होगी ?

Ans: नहीं, यह अनिवार्य नहीं है। नए नियमों के अनुसार, यदि किसी वैकेंसी में आवेदकों की संख्या 50 हजार से कम रहती है, तो प्रारंभिक परीक्षा नहीं ली जाएगी और सीधे मुख्य परीक्षा होगी।

JSSC 10th Level Prelims Exam का सिलेबस क्या है ?

Ans: प्रारंभिक परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सबसे ज्यादा झारखण्ड राज्य से सम्बंधित ज्ञान से 60 प्रश्न होंगे। इसके अलावा सामान्य ज्ञान से 30 प्रश्न, सामान्य विज्ञान से 10 प्रश्न, सामान्य गणित से 10 प्रश्न और मानशिक क्षमता से 10 प्रश्न होंगे।

मुख्य परीक्षा के लिए कितने अभ्यर्थियों का चयन होगा ?

Ans: प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी। कुल रिक्तियों का 15 गुना अभ्यर्थियों का मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा।

Read More: Bihar Police SI Prohibition Vacancy 2026

✅ Important Links

NotificationClick here
JSSC Official websiteClick here
Home PageClick here

Final Words

दोस्तों, इस पोस्ट के माध्यम से हम आप सभी को JSSC Matric Level New Syllabus 2026 के बारे में विस्तारपूर्वक बताया, आशा करते हैं यह अपडेट आप सभी को अच्छा लगा होगा, यदि इस पोस्ट से सम्बंधित कोई डाउट हो, तो कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न लिख सकते हैं। आपके प्रश्नों का उत्तर जल्द से जल्द देने की कोशिश की जाएगी।

👉दोस्तों, क्या आपको लगता है कि JSSC का दो परीक्षा (PT+Mains) लेने का फैसला सही है या गलत? अपनी राय निचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। हम आपकी आवाज आगे तक पहुचाएंगे।

Leave a Comment