JSSC Special Education Teacher Vacancy 2026: झारखण्ड विशेष शिक्षा सहायक आचार्य भर्ती | नई तिथि, सिलेबस और योग्यता (Full Details)

JSSC Special Education Teacher Vacancy 2026: जोहर दोस्तों, आशा करते हैं आप सभी अच्छे ही होंगे, आज मैं इस पोस्ट के माध्यम से JSSC Special Education Teacher Recruitment 2026 के बारें में बताऊंगा। दोस्तों शिक्षक होना अपने आप में गर्व की बात है, लेकिन ‘Special Educatior’ होना एक जिम्मेदारी और सेवा का काम है। झारखण्ड में ऐसे हजारों दिव्यांग बच्चे हैं जिन्हें आपकी जरूरत है। अगर आप बीएड (Special Education) किया है, तो यह सिर्फ एक सरकरी नौकरी नहीं, बल्कि समाज के लिए कुछ खास करने का मौका है।

Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC) ने झारखण्ड के सरकरी स्कूलों में दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए Special Education Assistant Teacher के पदों में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। JSSC Special Education Vacancy 2026 Eligibility Criteria, Age Limit, Selection Process, Apply Process तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां नीचे डिटेल में पढ़ें।

आयोग ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण सूचन (Corrigendum) जारी कर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। फॉर्म भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 दिसंबर 2025 से शुरू हो चूका है, फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 5 फरवरी 2026 तक बढ़ाया है।

JSSC Special Education Teacher Vacancy 2026 Overview

Recruitment OrganizationJharkhand Staff Selection Commission (JSSC)
Post NameSpecial Education Assistant Teacher (Class 1-5 & 6-8)
Exam NameJIGTSEATCCE-2025
Total Vacancies3451 Post
Application ModeOnline
Apply Start Date14 December 2025
Last Date to Apply5th February 2026 (Extended)
Official websitejssc.jharkhand.gov.in

✅Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

JSSC ने तकनीकी कारणों या अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी है। नई तिथियां निचे दी गई तालिका में देखें:

EventDate
Registration Start Date14.12.2025
Apply Last Date5.02.2026 (Extended)
Last Date to Pay Fee5.02.2026
Last Date to Upload Photo & Signature5.02.2026
Application Correction7.02.2026
Exam Date Update Soon

✅Post Detail & Qualification

Post NameQualification
इंटर प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य (Class 1-5)12th Pass+ Special Education D.Ed or equivalent+
JTET, RCI Registration अनिवार्य है।
स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य (Class 6-8)Graduation+ B.Ed. (Special Education) or B.Ed. (General)+ JTET

नोट: दोस्तों, बहुत से छात्र के मन में डाउट हैं कि ”मैंने नार्मल बीएड किया है, क्या में यह फॉर्म भर सकता हूँ ? तो जवाब है- नहीं। यह वैकेंसी सिर्फ उन विशेष शिक्षकों के लिए है जो Special Education में डिग्री/डिप्लोमा लिया है और जो दिव्यांग बच्चों की जरूरतों को समझते हैं। अगर आपके पास सामान्य बीएड है, तो कृपया सामान्य शिक्षक भर्ती का इंतजार करें।

✅Age Limit- as on 01.08.2025

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु (Category wise):
    • General / EWS: 40 Years
    • OBC-1 / OBC-2 (Male): 42 Years
    • Female (All Categories): 43 Years
    • SC / ST (Male & Female): 45 Years
  • नोट: दिव्यांग अभ्यर्थियों (PwD) को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

✅Application Fee (आवेदन शुल्क)

Payment Mode: शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से होगा और यह Non-Refundable है)

CategoryFee
GEN / OBC / EWSRs.100/-
SC / ST (Jharkhand)Rs.50/-
Divyang (PwD 40%+)Nil

✅Selection Process (चयन प्रक्रिया)

चयन के लिए आयोग द्वारा CBT (Computer Based Test) आधारित मुख्य परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा में Negative Marking नहीं होगी।

👉Class 1-5 के लिए परीक्षा पैटर्न:

PaperSubjectQuestionsTime
पेपर-1 मातृभाषा (Qualifying Nature 30% लाना जरुरी हैं)100 2 घंटे
पेपर-2 जनजातीय/क्षेत्रीय भाषा (हिंदी, अंग्रेजी, खोरठा इत्यदि में से कोई एक)100 2 घंटे
पेपर-3 सामान्य ज्ञान, समसामयिकी, बल विकास (विशेष शिक्षा संदर्भ में), सामाजिक विज्ञान, गणित और विज्ञान 300 3 घंटे

👉Class 6-8 के लिए परीक्षा पैटर्न

PaperSubjectQuestionsTime
पेपर-1 मातृभाषा (Qualifying Nature)100 2 घंटे
पेपर-2 क्षेत्रीय भाषा 100 2 घंटे
पेपर-3 सामान्य ज्ञान एवं बाल विकास 100 2 घंटे
पेपर-4 वैकल्पिक विषय (गणित-विज्ञान / सामाजिक विज्ञान / भाषा)180 3 घंटे

How to Apply Online (आवेदन कैसे करें)

  1. सबसे पहले JSSC की आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.jharkhand.gov.in पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर ”Important Links” सेक्शन के अंतर्गत ”Application Form (Apply)” में क्लिक करें।
  3. अभ्यर्थी JIGTSEATCCE-2025 (Special Education Assistant Teacher) में ”Apply Now” में क्लिक करें।
  4. पहले ”Register” में क्लिक कर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें। आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड SMS/EMAIL पर मिलेगा।
  5. प्राप्त क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें और फॉर्म पूरा भरें।
  6. आवेदन शुल्क भुगतान करें ऑनलाइन माध्यम से।
  7. जरुरी डाक्यूमेंट्स को अपलोड करे (जैसे: Photo, Signature)
  8. फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख ले।

👉मेरी राय (JharLive): अगर तुलना की जाए सामान्य शिक्षक भर्ती से, तो Special Education बनने में कम्पटीशन बहुत ही कम है। झारखण्ड में Special बीएड करने वाले छात्रों की संख्या कम है, जबकि सीटें अच्छी खासी हैं। अगर आप थोड़ी से भी सीरियस तैयारी (खासकर CDP और Special Pedagogy विषय की) कर लेते हैं, तो इस बार आपकी नौकरी पक्की हो सकती है।

FAQs- JSSC Special Education Teacher Vacancy 2026

JSSC Special Education Assistant Teacher 2025-26 आवेदन की नई अंतिम तिथि क्या है ?

Ans: अंतिम तिथि 5 फरवरी 2026 तक है।

क्या बिना RCI रजिस्ट्रेशन के आवेदन कर सकते है ?

Ans: नहीं, विशेष शिक्षा शिक्षक बनने के लिए RCI (Rehabilitation Council of India) में वैध पंजीकरण (CRR No.) होना चाहिए।

क्या इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है ?

Ans: नहीं, विज्ञापन के अनुसार गलत उत्तर के लिए अंको की कटौती नहीं की जाएगी।

विशेष शिक्षा शिक्षक का वेतन कितना है ?

Ans: कक्षा 1-5 के लिए पे-लेवल 4 (25500-81100) और कक्षा 6-8 के लिए पे-लेवल 5 (29200-92300) निर्धारित है।

Read More: RRB Group D Recruitment 2026

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक्स)

Apply Date Extended NoticeClick here
Notification PDFClick here
Apply OnlineClick here
Official websiteClick here

Final Words

दोस्तों, हमने आप सभी को JSSC Special Education Teacher Vacancy 2026 के बारे में Latest अपडेट बताया, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आयोग द्वारा 5 फरवरी तक विस्तारित कर दिया है। आशा करते हैं यह अपडेट आप सभी को अच्छा लगा होगा, यदि इस पोस्ट से सम्बंधित कोई डाउट है, तो कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जल्द से जल्द आपके प्रश्नों का उत्तर देने की कोशिश की जाएगी।

Leave a Comment